Site icon OmExpress

मजदूरों को लेकर पंजाब जा रही बस पेड़ से टकराई, कई घायल

बिहार(सुपौल)-(कोशी ब्यूरों)-जिले में मजदूरों को लेकर पंजाब जा रही एक लग्जरी बस एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में हादसे में बस चालक सहित कई यात्री घायल हो गए। हादसा सोमवार की देर रात एनएच 327 ई पर डपरखा लटूरी मंदिर के समीप की है।बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही यात्रियों की चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गश्ती दल ने वहां से गुजर रहे करनी सेना के जिलाध्यक्ष राम सिंह और ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।मामूली रूप से घायल कई यात्रियों को देर रात ही मरहम पट्टी लगाने के बाद छुट्टी दे दी गई।पुलिस के मुताबिक बस पूर्णिया जिला के धमदाहा से 16 मजदूरों को लेकर पंजाब जा रही थी। सुपौल में और मजदूरों को चढ़ना था। बस का संतुलन अचानक बिगड़ जाने से सीधे पेड़ से टकरा गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई।थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी है। उसे अन्य बस यात्रियों के साथ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version