बीकानेर, 12 नवम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने पंचायत राज आम चुनाव 2020 के मद््देजर मतगणना के लिए निर्धारित पॉलीटेक्निक काॅलेज में चल रही तैयारियों का गुरूवार को जायजा लिया। उन्होंने मतगणना भवन की समस्त व्यवस्थाओं जैसे काउंटिंग हॉल, काउंटिंग टेबल, कंट्रोल रूम, पार्किंग स्थल, पासधारी व्यक्तियों एवं कर्मचारियों के प्रवेश एवं उनके निर्गमन आदि की जा रही व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली।
मेहता ने मतगणना के दिन राजनीतिक दल व अभ्यर्थियों के एंजेट मतगणना स्थल में प्रवेश के द्वार, स्ट्राॅग रूम, मतगणना हाॅल का निरीक्षण किया और व्यवस्था बाबत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर समस्त तैयारियों का जायजा लिया। ईवीएम स्ट्राॅंग रूम में सुरक्षित रहे, इसके लिए की जाने वाली व्यवस्था को देखा। उन्होंने काॅलेज के भूतल और प्रथम तल पर पंचायत समितिवार तथा जिला परिषद के वार्डों की मतगणना कक्षों का निरीक्षण किया और निर्देश दिए मतदान के बाद लौटने वाले मतदान दलों से ईवीएम संग्रहण के वक्त कोरोना एडवाइजरी की पालना हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। इसी प्रकार की व्यवस्था ईवीएम स्टाॅंग रूम तथा मतगणना कक्षों में भी हो। उन्होंने मतगणना कक्षों में सुरक्षा के सभी मापदण्ड तय करवाने के निर्देश दिए।
मतगणना स्थल का जिला निर्वाचन अधिकारी मेहता ने लिया जायजा

