Site icon OmExpress

मतदाता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित होंगे राजेन्द्र जोशी

बीकानेर, 23 जनवरी। दसवें ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस‘ के अवसर पर शनिवार को जयपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा के सहायक परियोजना अधिकारी राजेन्द्र जोशी को सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तरीय समारोह हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान के भगवत सिंह मेहता सभागार में आयोजित होगा। समारोह की थीम ’निर्वाचन साक्षरता-सशक्त लोकतंत्र’ रखी गई है। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल श्री कलराज मिश्र होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त श्री प्रेमसिंह मेहरा, मुख्य सचिव श्री डीबी गुप्ता एवं हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक श्री अश्विनी भगत विशिष्ट अतिथि होंगे। राज्य स्तरीय समारोह के दौरान प्रदेश भर के 23 अधिकारियों-कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राजेन्द्र जोशी ने गत विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों के सफल आयोजन में महत्ती भूमिका निभाई थी। जोशी साहित्य सृजन से भी अनवरत जुड़े हैं। अब तक उनकी एक दर्जन से

अधिक साहित्यिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं

Exit mobile version