बीकानेर, 5 दिसंबर। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार 6 दिसंबर रविवार को जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन विशेष शिविरों में बीएलओ एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बी एल ए समन्वय करते हुए प्रातः 9 से 6 बजे तक मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने ,हटाने और संशोधन करने के आवेदन प्राप्त करेंगे।
मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 6 दिसंबर रविवार को आयोजित होंगे विशेष शिविर

