Site icon OmExpress

‘मदहोश’  मॉडल शॉप में नोनिहालो को किया जा रहा मदहोश

आगरा(राजेश तोमर) ताजनगरी आगरा में नाबालिग लड़को की जिंदगी से बड़ा खिलबाड़ किया जा रहा है। जो उम्र पढऩे और खेलने कूदने की होती है उस उम्र में मासूम नाबालिग बड़े बड़े शौक करते हुए नजर आ रहे हैं। जी हाँ ताजा मामला थाना न्यू आगरा क्षेत्र का है। यहां मदहोश मॉडल वाइन शॉप है और इसके बराबर से एक बड़ा हाल है जहां लोग बैठकर अंगूर की बेटी का आनंद उठा सकते हैं। इस मॉडल शॉप के अंदर के दो ऐसे वीडियो वायरल हुए जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे।

आइये आपको हम मॉडल शॉप के अंदर के दोनों वीडियो दिखाते हैं।पहले वीडियो में आप साफ़ देख सकते हैं एक मेज पर नाबालिग लड़के किस तरह से शराब पी रहे हैं। दिखने इनकी उम्र करीब 14 से 15 साल की होगी। बिना किसी भय के ये नाबालिग लड़के किस तरह से शराब का आनंद ले रहे इसकी बानगी आप तस्वीरों में देख सकते हैं। टेबिल पर बीयर और शराब रखी हुई है और अंगूर की बेटी नशे में ये मासूम किस तरह से झूम रहे हैं तस्वीरें साफ़ बयां कर रही हैं।

दुसरे वीडियो में जब लड़के को पता चलता है तो अपना चेहरा छुपाने का प्रयास करता है। देख लीजिये सूबे मुखिया योगी आदित्यनाथ,आपके द्वारा दिए गए शराब बेचने के लाइसेंस पर सभी नियमों को टाक पर रख रहे हैं ,नियमों के मुताबिक़ 18 साल से ऊपर यानी बालिग़ होने पर ही किसी को शराब बेचीं जा सकती है लेकिन यहां तो सब कुछ ताक पर रख दिया है। यहां नाबालिग लड़को को न केवल शराब परोसी जा रही है बल्कि बैठने के सुविधा भी दी जा रही है। अब देखना होगा कि मॉडल शॉप मालिक द्वारा की जा रही बड़ी लापरवाही पर योगी आदित्यनाथ की पुलिस और आबकारी अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।

Exit mobile version