बीकानेर। वरिष्ठ रंगकर्मी, पत्रकार व साहित्यकार मधु आचार्य ‘आशावादी’ को आज एक वर्चुअल कार्यक्रम में भुवालका जनकल्याण ट्रस्ट का प्रतिष्ठित मरुधारा सम्मान अर्पित किया गया। अपने समय के उद्योगपति और समाजसेवी अभिमन्यु भुवालका की स्मृति में स्थापित यह सम्मान उनके पुत्र अजीत भुवालका ने प्रतीकात्मक रूप से सम्मान अर्पित किया। सम्मान राशि के रूप में आचार्य को 41000 रुपये का चैक दिया गया।
मधु आचार्य ‘आशावादी’ को प्रतिष्ठित भुवालका सम्मान अर्पित

