– आज इस्तीफा देंगें कमलनाथ, — (रिपोर्टर पुष्पेन्द्र राजपूत) भोपाल/ मध्य प्रदेश का सियासी नाटक 17 दिन बाद खत्म हो है. फ्लोर टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस्तीफा देने का फैसला किया है. इस्तीफे के ऐलान से पहले कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी याद रखे कि कल और परसो भी आएगा. सब सच्चाई सामने आएगी.बीजेपी पर कई आरोप लगाते हुए कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी ने 22 विधायकों को बंधक बनाया और ये पूरा देश बोल रहा है. करोड़ों रुपये खर्च कर खेल खेला जा रहा है. एक महाराज और उनके 22 साथियों के साथ मिलकर साजिश रची. इसकी सच्चाई थोड़ी समय में सामने आएगी.
मध्यप्रदेश मैं 17 दिन सियासी नाटक के बाद गिरी कोग्रेस सरकार

