Site icon OmExpress

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने की जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास मुलाकात

इंदौर। शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करना होंगे। शिक्षको की प्रदेश की समस्याओं को दूर करने के लिये शीघ्र ही शिविर लगाए जाएंगे। उक्त उद्गार जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास ने मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात में कहे । इस अवसर पर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सोहनलाल परमार, जिला अध्यक्ष राजेंद्र आचार्य, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र ठाकुर, महानगर अध्यक्ष सुभाष पाटीदार, जिला प्रवक्ता सुनील सोलंकी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर व्यास को स्वामी विवेकानंद जी के फोटो युक्त स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया।

Exit mobile version