नई दिल्ली (ओम एक्सप्रेस ) ।कांग्रेस के जुझारू नेता व राहुल प्रियंका गाँधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा अपनी तीन दिवसीय मध्य प्रदेश की यात्रा पर हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस पार्टी व राहुल प्रियंका गाँधी सेना को मजबूती दिलाना हैं। राहुल प्रियंका गाँधी सेना के प्रदेश अध्यक्ष (मध्य प्रदेश) संतोष वर्मा के नेतृत्व में सभी जिलाध्यक्ष ,शहर अध्यक्ष , प्रदेश पदाधिकारी व पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं की उपस्तिथि में पंडित जगदीश शर्मा के प्रथम प्रदेश आगमन पर एक भव्य स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे पंडित जगदीश शर्मा को माँ अहिल्या नगरी के स्मृति स्वरुप इंदौर की शान , राजवाड़ा का प्रतीक चिन्ह भी भेंट स्वरुप दिया गया। सैंकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने पूरी गर्मजोशी के साथ पंडित जगदीश शर्मा का भव्य स्वागत किया। राहुल प्रियंका गांधी सेना का मध्य प्रदेश में बहुत बड़ा संगठन तैयार हो चुका है और राहुल प्रियंका गांधी सेना के कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार के खिलाफ बिगुल फूंका हुआ है ।
पंडित जगदीश शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उनके प्रथम प्रदेश आगमन पर हुए भव्य स्वागत का आभार व्यक्त किया व भाजपा की मोदी व शिवराज सरकार को आड़े हाथो लिया। पंडित जगदीश शर्मा ने कहा कि भाजपा की मोदी व शिवराज सरकार ने भारत की जनता को सिर्फ लूटने और गुमराह करने का काम किया हैं और भारत को बेच डालने की जो उनकी मंशा हैं वो माननीय राहुल गाँधी जी के रहते कभी पूरी नहीं होगी। मध्य प्रदेश में जो शिवराज सरकार के गुंडे खुले आम घूम रहे हैं और आये दिन महिलाओ पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है ,ऐसी झूठी और नफरत की राजनीती को उखाड़ फैकने के लिए प्रियंका दीदी भी उत्तर प्रदेश में कदम रख चुकी हैं , और राहुल प्रियंका गाँधी सेना भी घर घर जाकर इनके बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाएगी।
पंडित जगदीश शर्मा में कहा कि जिन लोगो ने भारत के लिए अपनी शहादत दी उनका बेटा ,भारत का बेटा ,राहुल गाँधी ही हैं जो देश को इस छल-कपट की सरकार से देश को बचा सकता हैं। इस भव्य समारोह में राहुल प्रियंका गाँधी सेना के प्रदेश अध्यक्ष (मध्य प्रदेश ) संतोष वर्मा , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तारिक़ खान , महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गंगा चौहान , युवा प्रदेश अध्यक्ष दीपक मिश्रा , कांग्रेस नेता अर्चना जायसवाल व विनय बाकलीवाल, विजय तिलवे , ,रमेश यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।