Site icon OmExpress

मनोज वशिष्ठ व रेखा वशिष्ठ को कांस्य पदक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया-ललित कुमार

– आजादगढ़ के युवा दंपत्ति ने राज्यस्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में पाया दूसरा स्थान
हर्षित सैनी
रोहतक, 14 जनवरी। नारनौल में आयोजित 13वीं सीनियर स्टेट नेटबॉल प्रतियोगिता में शहर के आजादगढ़ क्षेत्र के युवा दंपत्ति ने अपना जौहर दिखाते हुए मनोज वशिष्ठ व रेखा वशिष्ठ को कांस्य पदक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। आज उनके आजादगढ़ स्थित पैतृक निवास पर पहुंचने पर परिजनों ने भव्य स्वागत किया।
यह जानकारी देते हुए नेटबॉल एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव ललित कुमार ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर से सैंकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। टूर्नामेंट में सोनीपत की टीम प्रथम, रोहतक की द्वितीय तथा झज्जर जिले की टीम तृतीय स्थान पर रही।
सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। भारतीय नेटबॉल फैडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव हरिओम कौशिक ने भी विजेताओं को बधाई दी है।

Exit mobile version