Site icon OmExpress

ममता रांका पुन: बनी गंगाशहर अध्यक्ष

बीकानेर ( कविता कंवर राठौड़ )।तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर के अध्यक्ष पद पर एक बार फिर से ममता रांका का मनोनयन किया गया है। निर्वाचन अधिकारी शारदा डागा ने बताया कि रविवार को महिला मंडल भवन में चुनाव प्रक्रिया सम्बन्धी साधारण बैठक में सर्वसम्मति से ममता रांका को पुन: अध्यक्ष चुना गया है। इस दौरान संविधान का वाचन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या संतोष बोथरा ने किया। मंत्री प्रतिवेदन कविता चौपड़ा ने प्रस्तुत किया। कन्या मंडल संयोजिका गरिमा सेठिया ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और पद विसर्जन किया 2021 से 2023 के लिए योगिता भूरा को संयोजिका के पद पर मनोनीत किया गया। रांका के अध्यक्ष बनने पर नयनतारा छल्लानी, शकुंतला तातेड़, पुष्पा सेठिया, मधु छाजेड़ मीनाक्षी अंचलिया, संजू लालानी, बिंदु छाजेड़ आदि ने बधाई प्रेषित की।

Exit mobile version