– मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का हार्ट अटैक से निधन, कोरोना वायरस से भी थे संक्रमित
नयी दिल्ली , 30 अप्रैल। मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना की मौत हो गई है। लंबे समय तक जी न्यूज में एंकर रहे रोहित सरदाना इन दिनों आज तक न्यूज चैनल में एंकर के तौर पर काम कर रहे थे। उन्हें शुक्रवार को सुबह हार्ट अटैक आया, जिसमें उनकी मौत हो गई। वह कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे। हार्ट अटैक के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन बचाया नहीं जा सका। वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी ने ट्वीट किया, ‘अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है…। ॐ शान्ति।’
लंबे समय से टीवी मीडिया का चेहरा रहे रोहित सरदाना इन दिनों ‘आज तक’ न्यूज चैनल प्रसारित होने वाले शो ‘दंगल’ की एंकरिंग करते थे। 2018 में ही रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था। वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी रोहित सरदाना की मौत की जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘दोस्तों बेहद दुखद खबर है। मशहूर टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। उन्हें आज सुबह ही हार्ट अटैक आया है। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।’
भले ही कोरोना और दिल का दौरा पड़ने से वह दुनिया छोड़कर चले गए, लेकिन एक दिन पहले तक वह लोगों की मदद के लिए सक्रिय थे। कोरोना का शिकार हुए लोगों के इलाज के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन, ऑक्सीजन, बेड आदि तक की व्यवस्था के लिए वह लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव थे और लोगों से सहयोग की अपील कर रहे थे। यहां तक कि अपनी मौत से ठीक एक दिन पहले 29 अप्रैल को भी उन्होंने ट्वीट कर एक महिला के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शनों की व्यवस्था करने की अपील की थी। इससे पहले 28 अप्रैल को उन्होंने लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने की भी अपील की थी।
राजदीप सरदेसाई ने किया याद, जुनूनी एंकर पत्रकार थे रोहित सरदाना
एक अन्य ट्वीट में रोहित सरदाना को याद करते हुए राजदीप सरदेसाई ने लिखा है, ‘रोहित मेरे बीच राजनीतिक मतभेद थे, लेकिन हमने हमेशा बहस को एंजॉय किया। हमने एक रात एक शो किया था, जो 3 बजे समाप्त हुआ था। इसके समाप्त होने पर उन्होंने कहा था, ‘बॉस मजा आ गया।’ वह एक जुनूनी एंकर पत्रकार थे। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे, रोहित सरदाना।’ सरदेसाई के अलावा कांग्रेस के सीनियर लीडर गुलाम नबी आजाद ने भी रोहित सरदाना को श्रद्धांजलि दी है।
मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। ‘आज तक’ न्यूज चैनल के स्टार एंकर रोहित सरदाना कोरोना वायरस से भी संक्रमित थे। रोहित सरदाना के निधन की खबर से मीडिया जगत से लेकर राजनीतिक जगत तक में शोक की लहर है। सरदाना के निधन पर उनके साथ काम करने वाले साथी पत्रकारों से लेकर राजनेताओं ने शोक प्रकट किया है। बता दें कि ‘आज तक’ न्यूज चैनल में काम करने से पहले रोहित सरदाना जी न्यूज के एंकर थे। सोशल मीडिया पर सबसे पहले सुधीर चौधरी, राजदीप सरदेसाई जैसे पत्रकारों ने उनके निधन की सूचना दी। इसके बाद शोक की लहर दौड़ गई।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रोहित सरदाना के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘रोहित सरदाना जी के असामयिक निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। राष्ट्र ने एक बहादुर पत्रकार खो दिया, जो हमेशा निष्पक्ष और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए खड़ा था। भगवान उनके परिवार को इस दुखद नुकसान को सहन करने की शक्ति दे। उनके परिवार और फॉलोअर्स के प्रति मेरी गहरी संवेदना।’
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा ‘हिंदी मीडिया जगत में बहुत कम समय में अपनी बड़ी पहचान स्थापित करने वाले पत्रकार, रोहित सरदाना के निधन के समाचार से मैं स्तब्ध हूं। वे बेहद प्रतिभाशाली और प्रभावी पत्रकार थे। उनके निधन से मीडिया जगत को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ॐ शान्ति!’
वहीं, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, ‘एक होनहार पत्रकारिता का करियर अचानक छोटा हो गया। उनका सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी था। युवा रोहित सरदाना, जो कल ही कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए ट्वीट कर रहे थे, खुद को क्रूर महामारी के शिकार हो गए।’ इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री किरण रिजूजू ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है और गहरा शोक व्यक्त किया है।
रोहित सरदाना को श्रद्धांजलि देने वालों की लिस्ट में राजद नेता तेजस्वी यादव, पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सेहवाग समेत कई नामचीन चेहरे हैं। सबसे पहले सुधीर चौधरी ने ट्वीट कर श्रद्धांजली दी और कहा कि यह खबर सुनकर उनके हाथ कांपने लगे थे। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है। इंडिया टुडे के वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘दोस्तों बेहद दुखद खबर है। मशहूर टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। उन्हें आज सुबह ही हार्ट अटैक आया है। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।’
लंबे समय से टीवी मीडिया का चेहरा रहे रोहित सरदाना इन दिनों ‘आज तक’ न्यूज चैनल प्रसारित होने वाले शो ‘दंगल’ की एंकरिंग करते थे। 2018 में ही रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था। इससे पहले वह जी न्यूज में मशहूर शो ‘ताल ठोक के’ को होस्ट किया करते थे। भले ही कोरोना और दिल का दौरा पड़ने से वह दुनिया छोड़कर चले गए, लेकिन एक दिन पहले तक वह लोगों की मदद के लिए सक्रिय थे। कोरोना का शिकार हुए लोगों के इलाज के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन, ऑक्सीजन, बेड आदि तक की व्यवस्था के लिए वह लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव थे और लोगों से सहयोग की अपील कर रहे थे। यहां तक कि अपनी मौत से ठीक एक दिन पहले 29 अप्रैल को भी उन्होंने ट्वीट कर एक महिला के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शनों की व्यवस्था करने की अपील की थी। इससे पहले 28 अप्रैल को उन्होंने लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने की भी अपील की थी।
दिल्ली कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से रोहित सरदाना के निधन पर दुख जताया है। दिल्ली कांग्रेस ने ट्वीट किया, रोहित सरदाने के निधन पर गहरा शोक। हम सर्वशक्तिमान से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले और ईश्वर इस दुख की इस घड़ी में परिवार को शक्ति प्रदान करें।
कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने भी ट्वीट कर रोहित सरदाना को श्रद्धांजलि दी है। गुलाम नबी आजाद ने लिखा, मैं रोहित सरदाना के निधन को सुनकर हैरान और दुखी हूं। वे एक मजबूत और सीधे पत्रकार थे। मैं सर्वशक्तिमान से प्रार्थना करता हूं कि वह अपने परिवार, सहयोगियों और प्रियजनों को इस नुकसान को सहन करने के लिए शक्ति और साहस प्रदान करें। उनकी दिवंगत आत्मा को शांति मिले।’