Site icon OmExpress

मस्त मंडल संरक्षक रांका को ‘भामाशाह सम्मान’ से किया सम्मानित

बीकानेर/अजमेर। अजमेर में आयोजित राज्य स्तरीय बाल संगम आयोजन में मस्त मंडल सेवा संस्थान के संरक्षक महावीर रांका को सम्मानित किया गया।

बाल अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मस्त मंडल सेवा संस्थान के संरक्षक महावीर रांका को भामाशाह सम्मान से नवाजा। उक्त आयोजन में बीकानेर से मस्त मंडल अध्यक्ष विजय मालू, अरिहन्त नाहटा, पूनमचन्द चौरडिय़ा, पवन महनोत, मनोज पडि़हार, प्रणव भोजक, राजू चौधरी एवं ओमप्रकाश धायल आदि भी उपस्थित रहे।

रांका ने जताया आभार-
मस्त मंडल के संरक्षक महावीर रांका ने मस्त मंडल संस्थान के सदस्य व पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि बालिका गृह का संचालन मंडल की सक्रियता से ही भलीभांति हो पा रहा है, साथ ही समय-समय पर अन्य दानदाताओं का भी सहयोग मिलता रहता है।
ज्ञात रहे संरक्षक रांका को यह सम्मान बीकानेर के बालिका गृह एवं शिशु गृह के उन्नयन में सहयोग एवं सराहनीय कार्यों हेतु दिया गया है। रांका बीकानेर के बालिका गृह में बालिकाओं के पालन-पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Exit mobile version