Site icon OmExpress

मस्त मंडल सेवा संस्थान की पचासवीं स्वर्णिम फेरी का हुआ आगाज


_संरक्षक रांका व सामसुखा ने संघ को दिखाई हरी झंडी, जयकारों के साथ निकला जत्था
बीकानेर। ध्वजाबंध धारी ने खम्मा… व बाबे के जयकारों के साथ रविवार सुबह सवा पांच बजे इंदिरा चौक से मस्त मंडल सेवा संस्थान का संघ रवाना हुआ। संघ के संरक्षक महावीर रांका व सरोज देवी सामसुखा ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रियों को रवाना किया। इससे पूर्व संघ कार्यालय में बाबा रामदेव की आरती की गई। अध्यक्ष विजय मालू ने बताया कि संघ की यह 50वीं स्वर्णिम फेरी है। पदयात्रियों, सेवादारों व संघ अपनी व्यवस्थाओं के साथ 3 सितम्बर को सुबह रामदेवरा पहुंच जाएगा। इस दौरान मूलचंद सामसुखा, हनुमानमल रांका, जयकुमार सामसुखा, अरिहंत नाहटा, पूनमचंद चौरडिय़ा, देवेन्द्र बैद, किशोर भंसाली, सौरभ मालू, श्याम भाटी, पंकज नाहटा, अशोक पंचारिया, किशोर भंसाली, शिखर सिपानी, राजेश बोथरा आदि संघ व्यवस्थाओं में जुटे हैं।

Exit mobile version