Site icon OmExpress

महाजन थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत

बीकानेर, (ओम एक्सप्रेस)। अर्जुनसर में ट्रक ट्रेलर ने युवक को रौंदा, महाजन थाना क्षेत्र में अर्जुनसर के पास शुक्रवार रात को एक ट्रक ट्रेलर व बाइक के बीच हुई टक्‍कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

महाजन से अर्जुनसर की ओर डेढ किमी क्षेत्र में हुई इस सडक दुर्घटना में मारा गया युवक बिहार के चंपारण जिले का निवासी 30 वर्षीय विनय कुमार चमार उर्फ राजू पुत्र कुलैनाराम था। महाजन थाना पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात लगभग साढे आठ-नौ बजे हुई इस दुर्घटना में मारा गया युवक विनय बाइक आरजे49एचए 3480 पर सवार था।

उसी दौरान ट्रक-ट्रेलर आरजे 07 जीडी 4841 ने उसके टक्‍कर मार दी। ट्रक ड्राइवर के खिलाफ अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है। मारे गए युवक विनय के परिजन अभी महाजन पहुंचे नहीं है।

Exit mobile version