Site icon OmExpress

महात्मा गांधी की 154 वीं जयंती के उपलक्ष पर हुआ स्वच्छता कार्यक्रम


बीकानेर, । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती के अवसर पर वेटरनरी कॉलेज, बीकानेर की एन.सी.सी., राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों, शिक्षकों एंव कर्मचारियों ने महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाने हेतु श्रमदान किया। कुलपति प्रो. गर्ग ने महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शो को जीवन में अपनाने हेतु प्रेरित किया तथा साथ ही उन्होंने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, अनुशासन एवं देश प्रेम जैसे आदर्शो का विद्यार्थी जीवन में महत्व को बताया। कुलपति प्रो. गर्ग एवं डीन-डायरेक्टर ने महात्मा गांधी को याद करते हुए पुष्प अर्पित किये। कुलपति प्रो. गर्ग ने कहा कि महाविद्यालय परिसर को प्लास्टिक एवं प्रदूषण मुक्त बनाने हेतु हम सभी को सामूहिक एवं निरंतर प्रयास करने होंगे। इस अवसर पर कार्यवाहक अधिष्ठाता प्रो. हेमन्त दाधीच, निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. राजेश कुमार धूड़िया, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रवीन बिश्नोई, विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी एंव विद्यार्थी उपस्थित रहे और स्वच्छता कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।

Exit mobile version