Site icon OmExpress

महापौर बीकानेर को पौधा भेट कर दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं

बीकानेर – ओम एक्सप्रेस
नगर की प्रथम नागरिक , प्रथम महिला महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित और विक्रम सिंह राजपुरोहित की शादी की सालगिरह पर आज उनके निवास पर यूथ वर्ल्ड सोशल मंच और ग्रीन संकल्प की और से भैरु सिंह राजपुरोहित , गोपाल जोशी ने पौधा भेट कर शुभकामनाएं दी ।

इस अवसर पर महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने शुभकामनाओ के लिए आभार प्रकट करते कहा की आप द्वारा पौधा भेट करना वास्तव में एक नवाचार है और हम सभी संकल्पित है की हमारा बीकानेर ग्रीन बने , हरा भरा बने और सभी से आव्हान भी करती हूं की इसी तरह ग्रीन संकल्प को आगे बढ़ाए और यूथ वर्ल्ड परिवार एवं ग्रीन संकल्प साधुवाद के पात्र है जो इस मुहिम को निष्ठा से आगे बढ़ा रहे है ।

Exit mobile version