Site icon OmExpress

महापौर राजपुरोहित 1 वर्ष कार्यकाल पूरा होने के पर नगर निगम ने किया सम्मान

बीकानेर नगर निगम अधिकारियों एव कर्मचारियों द्वारा वर्तमान नगर निगम महापौर श्रीमती सुशीला कँवर राजपुरोहित के 1 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष में स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।नगर निगम सभागार में आयोजित इस संक्षिप्त कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शोल ओढाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर महापौर सुशीला कँवर राजपुरोहित का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आयुक्त पंकज शर्मा, मुख्य लेखाधिकारी गोपाल जी, अलका बुरडक जी, राजस्व अधिकारी अल्ताफ बानो ,संजय ठोलिया जी सहित कई कर्मचारियों ने भी महापौर के 1 वर्ष के कार्यकाल पर अपने विचार एवं महापौर का आभार व्यक्त किया ।आयुक्त पंकज शर्मा ने कहा की वैश्विक महामारी एवं धीमी आर्थिक गति के बावजूद महापौर जी के नेतृत्व में नगर निगम ने गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष लगभग 5 करोड़ अधिक राजस्व प्राप्त किया है साथ ही ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया से पारदर्शिता एवं प्रतिस्पर्धा के कारण नगर निगम राजस्व में भारी बचत हुई है।

महापौर शुशीला कँवर ने कहा की नगर निगम के सभी कर्मचारी उनके परिवार की तरह हैं, सभी पार्षद एवं कर्मचारी आपसी सामंजस्य तथा तालमेल से आगामी 4 वर्षों में नगर निगम एवं बीकानेर शहर को और ऊँचे आयाम पर स्थापित करेंगे ।विकास कार्यों की सराहना की हकदार सिर्फ मैं अकेली नहीं हु अपितु मेरा पूरा नगर निगम परिवार इस सराहना का हकदार है ।भविष्य में भी हम और तत्परता एवं लगन से कार्य करेंगे जिससे की हमारे शहर का चंहुमुखी विकास हो सके ।

Exit mobile version