Site icon OmExpress

महाप्रबंधक मंजू गोदारा ने किया इकाइयों का औचक निरीक्षण

बीकानेर । ओम एक्सप्रेस – जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा ने कोविड 19 के तहत इकाइयों द्वारा सरकारी एडवाइजरी की पालना की सुनिश्चितता की जानकारी के लिए रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों का आकस्मिक निरीक्षण किया ।महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा ने इकाइयों में सोसियल डिस्टेंसिंग, सेनेटाईज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और साथ ही इकाइयों में सभी श्रमिकों के मास्क लगे हुए है या नहीं इसका भी निरिक्षण किया ।

महाप्रबंधक ने श्रमिकों को इकाई मालिकों से उत्पन्न किसी भी प्रकार की समस्या की जानकारी चाही गई और श्रमिकों से उनकी सुविधा के लिए सुझाव भी लिए गये जिस पर सभी श्रमिकों ने अपने कार्यस्थल पर सभी सुविधाओं को प्राप्त होना बताया ।महाप्रबंधक ने सभी श्रमिकों को समझाया कि इकाई व अपने घर में भी मास्क का हर समय प्रयोग करें और जहां भी जाएं सोसियल डिस्टेंसिंग की पालना करें और इकाई मालिकों द्वारा उपलब्ध करवाए गए सेनेटाईजर का इस्तेमाल कर सरकारी एडवाइजरी की पालना करें क्योंकि कोरोना महामारी से बचाव ही इसका उपचार है । महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा के साथ इस निरिक्षण में बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, पंडित जयदेव शर्मा, विष्णु पुरी, पारस डागा आदि उपस्थित हुए ।

Exit mobile version