Site icon OmExpress

महाभारत में भीम की भूमिका निभाने वाले कलाकार प्रवीण कुमार सोबती का निधन

मुंबई।बीआर चोपड़ा की महाभारत में भीम की भूमिका निभाने वाले कलाकार प्रवीण कुमार सोबती (Praveen Kumar Sobti) का निधन हो गया है। लम्बे समय से बीमारी से जूझ रहे प्रवीण कुमार सोबती ने 74 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। प्रवीण कुमार सोबती ने एक्टिंग ही नहीं बल्कि खेल की दुनिया में भी खूब नाम कमाया था। पंजाब से ताल्लुक रखने वाले प्रवीण कुमार ने बॉलीवुड की कई फिल्मों विलेन का रोल भी अदा किया था। अपनी कद काठी की वजह से प्रवीण कुमार सोबती लोगों के बीच मशहूर थे और भीम के रोल में उन्होंने इस कदर जान फूंकी थी कि लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया था। बताया जा रहा है कि निधन से पहले प्रवीण कुमार सोबती आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे। 

Exit mobile version