Site icon OmExpress

महामारी की इस घड़ी में अधिकारी संवेदनशील होकर करे कार्य, ताकि आमजन को दी जा सके राहत- कलक्टर

– कोर कमेटी की बैठक में बोले जिला कलक्टर श्री ज़ाकिर हुसैन

प्रदीप शर्मा

हनुमानगढ़, 26 मार्च। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को लेकर जिला स्तर पर गठित की गई कोर कमेटी की बैठक में जिला कलक्टर श्री जाकिर हुसैन ने कहा कि महामारी की इस घड़ी में सभी संबंधित अधिकारीगण संवेदनशील होकर कार्य करे ताकि आमजन को विपदा की इस स्थिति में राहत पहुंचाई जा सके।

जिला कलक्टर ने कहा कि बुधवार को हनुमानगढ़ तहसीलदार ने मृत्यु के एक मामले में पास जारी करवाने सुबह 12 बजे आए एक व्यक्ति को रात 9 बजे तक बिठाए रखा और फिर उसे अगले दिन आने को कहा* *ये स्थिति किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला कलक्टर ने एडीएम और एसडीएम समेत सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वाहन अनुमति पास को लेकर या तो अपलीकेशन रिजक्ट करें या अनुमति दें।

किसी भी अपलीकेशन को लटका कर नहीं रखें और संवेदनशील होकर कार्य करें।
जिला कलक्टर ने बैठक में जरूरतमंदों को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं, फूड चैन को डिस्टर्ब नहीं करने, पुलिस द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं, इत्यादि का रिव्यू किया। जिला कलक्टर ने बाहरी व्यक्तियों की जानकारी देने के लिए एसडीएम कार्यालयों में बनाए गए ब्लॉक स्तरीय कंट्रोल रूम को लेकर भी शिकायत मिलने की बात कहते हुए निर्देश दिया कि कंट्रोल रूम में वरिष्ठ शिक्षकों को भी लगाया जाए ताकि किसी भी जानकारी पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। जिला कलक्टर ने ब्लॉक स्तर पर गठित किए गए चिकित्सा विभाग के कंट्रोल रूम पर मिली जानकारी पर मेडिकल टीम के जल्द संबंधित स्थान पर जाकर संदिग्ध की स्क्रिनिंग करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिले के बाहर से आए लोगों पर पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारियों को सूचना मिलने पर तुरंत इंफोर्म करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला कलक्टर श्री जाकिर हुसैन के अलावा पुलिस अधीक्षक श्रीमती राशि डोगरा, एडीएम श्री अशोक असीजा,सीईओ जिला परिषद श्री परशुराम धानका, एडीश्नल एसपी श्री जस्साराम बोस, एसडीएम श्री कपिल यादव, पीएमओ डॉ एमपी शर्मा, पीआरओ श्री सुरेश बिश्नोई, सीएमएचओ डॉ अरूण चम़ड़िया, सीडीईओ श्री तेजा सिंह गदराना, सहकारी समितियों के उप रजिस्ट्रार श्री अमीलाल सहारण, समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Exit mobile version