Site icon OmExpress

महाराजा गंगासिंह विवि: वार्षिक परीक्षा फार्म भरवाने की प्रक्रिया 21 से शुरू करने का किया एलान

बीकानेर।महाराजा गंगासिंह विवि ने वार्षिक परीक्षा फार्म भरवाने की प्रक्रिया 21 फरवरी से शुरू करने का एलान किया है। सामान्य शुल्क के बाद 100 और दाेगुने शुल्क के साथ ही आवेदन जमा करने का विकल्प खुला है। रेगुलर छात्र 21 फरवरी से मार्च तक बिना विलंब शुल्क, तीन से नाै मार्च तक 100 रुपए और 10 से 14 मार्च तक दाेगुने शुल्क के साथ फार्म भरे जाएंगे।

प्राइवेट छात्र तीन से 12 मार्च तक बिना विलंब शुल्क, 13 से 19 मार्च तक 100 रुपए व 20 से 24 मार्च तक दाेगुने शुल्क केसाथ आवेदन भर सकते हैं। इसके अलावा स्नातक सैकंड इअर वाले 13 से 22 मार्च तक सामान्य, 23 से 29 तक 100 तथा दाेगुनी फीस के साथ 30 मार्च से दाे अप्रैल तक फार्म भरे जाएंगे। नियमित स्टूडेंट्स परीक्षा आवेदन के साथ नामांकन पत्र भी ऑनलाइन भरेंगे।

स्नातक साइंस में वाे अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकते जिनका पिछली कक्षा में 45 प्रतिशत से कम अंक हैं। जिनका पुर्नमूल्यांकन रिजज्ट जारीनहीं हुआ वे पात्र कक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। परिणाम के बाद यदि रिजल्ट परिवर्तित हाेता है ताे अगली उच्च कक्षा के लिए परिवर्तित कर दिया जाएगा। सहायक परीक्षा नियंत्रक डाॅ.गिरिराज हर्ष ने बताया कि समय पर आवेदन कर छात्र विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने से बचें।

Exit mobile version