Site icon OmExpress

महाराष्ट्र के राज्यपाल से भाजपा के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, ज्ञापन सौंपा

मुंबई । महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से राजभवन में मुलाकात की और उन्हें अपना ज्ञापन सौंपा।
इसके बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र ने कहा कि महाराष्ट्र में जिस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं, चाहे पैसे की उगाही की घटना हो या ट्रांसफर का रैकेट हो, ये सारी घटनाएं दुखदायी हैं। इतनी सारी घटनाएं होने के बावजूद मुख्यमंत्री ने उस पर एक बयान भी नहीं दिया है ।
वहीं भाजपा ने राज्यपाल से राज्य में शासन और कोरोना से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से रिपोर्ट मांगने का अनुरोध किया। साथ ही भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दे पर हस्तक्षेप करने का भी अनुरोध किया है।

Exit mobile version