Site icon OmExpress

महावीर इंटरनेशनल द्वारा सेटेलाइट अस्पताल मे बेबी किट वितरीत

बीकानेर, ।महावीर इंटरनेशनल बीकानेर केन्द्र द्वारा एसडीएम जिला अस्पताल प्रसूति एवं मादा रोग विभाग को सो हाइजीनिक बेबी किट्स जरूरतमंद के लिए नवजात शिशुओं की सुरक्षा के लिए निःशुल्क भेंट किए।

इस अवसर महावीर इंटरनेशनल बीकानेर के अध्यक्ष जयचन्द लाल डागा ने बताया कि बेबी किट्स वितरण इस संस्था का राष्टीय स्तर का प्रकल्प है जिसे बीकानेर केंन्द्र द्वारा पीबीएम अस्पताल, जिला अस्पताल एवं ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंन्द्रों को मांग अनुसार वर्षों से यह बेबी किट उपलब्ध कराता आ रहा है। जिला अस्पताल के अधीक्षक प्रवीण चतुर्वेदी ने महावीर इंटरनेशनल संस्थान का पिछले अनेक वर्षों से बेबी किट की निंरतर सेवा के देने लिए केंन्द्र का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के धर्मचंद जैन एवं प्रवीण मित्तल इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Exit mobile version