Site icon OmExpress

महावीर पार्क में लगाए पौधे, रविवार को लगेगी नमो टी स्टाल

बीकानेर। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर प्रारंभ हुए 20 दिवसीय सेवा व समर्पण कार्यों के तहत नवमें दिन शनिवार को सर्किट हाउस के पास स्थित महावीर पार्क में पौधरोपण किया गया। प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने कहा कि पौधरोपण करने के साथ सार-संभाल करना भी हमारा कर्तव्य है, तभी पर्यावरण संरक्षित किया जा सकेगा। भाजपा के ओम राजपुरोहित ने बताया कि इस दौरान पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नन्दकिशोर सोलंकी, शंकरसिंह राजपुरोहित, किशन मोदी, राकेश चलाना, राजेन्द्र तिवारी, पवन भाटी, कन्हैयालाल कच्छावा, कपिल, भागीरथ, चन्द्रशेखर व्यास, रमेश अरोड़ा, रामकुमार व्यास, विनोद मोदी, रामधन डागा, शंभू, राधेश्याम राठी आदि पौधरोपण में शामिल रहे। राजपुरोहित ने बताया कि रविवार को गांधी पार्क में नमो टी स्टाल लगाई जाएगी।

Exit mobile version