Site icon OmExpress

महावीर रांका के 20 दिवसीय सेवा व समर्पण कार्य भोजन मिला तो हर्षाया मन, पीएम मोदी को दी दुआएं

– पीबीएम अस्पताल में वितरित किया भोजन, कल चलेगा स्वच्छता अभियान
बीकानेर। जहां जरुरत हो वहां सेवा कार्य अवश्य होने चाहिए, इसी सोच के साथ पीबीएम अस्पताल परिसर में भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका द्वारा भोजन के 500 पैकेट वितरित किए गए। प्रदेश सहसंयोजक रांका ने बताया कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर 20 दिवसीय सेवा व समर्पण कार्यों के तहत सोमवार को चौथे दिन पीबीएम परिसर में कैंसर हॉस्पिटल, श्वसन अस्पताल सहित सभी विभागों के आगे बैठे मरीजों के परिजनों को भोजन पैकेट वितरित किए गए।

भाजपा के पवन महनोत ने बताया कि शाम को सात बजे भोजन के समय मरीजों के परिजनों को अचानक भोजन की प्राप्ति हुई तो वे काफी प्रसन्न हुए और जब भोजन वितरण का कारण जाना तो अनायास ही उनके मुंह से हर हर मोदी, घर घर मोदी का नारा निकला और पीएम नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान राजेन्द्र शर्मा, भगवान सिंह मेड़तिया, दिलीप, शंकरसिंह राजपुरोहित, ओम राजपुरोहित, शान्तिलाल बैद, मधुसूदन शर्मा, पंकज गहलोत, गौरीशंकर देवड़ा, घनश्याम रामावत, आनन्द सोनी, विनोद चांवरिया, अजय जाजड़ा, नरेन्द्र भादाणी, आदि शामिल रहे। महनोत ने बताया कि मंगलवार को सफाई स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

Exit mobile version