Site icon OmExpress

महावीर रांका के 20 दिवसीय सेवा व समर्पण कार्य : श्वानों को खिलाई रोटियां

बीकानेर। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर प्रारंभ हुए 20 दिवसीय सेवा व समर्पण कार्यों के तहत बुधवार को छठे दिन श्वानों को भोजन कराया गया। प्रदेश सहसंयोजक रांका ने बताया कि कार्यकर्ताओं द्वारा रोटियां बनाई गई तथा विभिन्न क्षेत्रों में श्वानों को खिलाई गई। भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि राजेंद्र शर्मा, मोहम्मद ताहिर, मधुसूदन शर्मा, लक्की पंवार, घनश्याम रामावत, आनन्द सोनी, पंकज कच्छावा, जगदीश मोदी, नरेंद्र व लालचंद गौड़ सेवा कार्य में जुटे रहे।

Exit mobile version