Site icon OmExpress

महावीर रांका के 20 दिवसीय सेवा व समर्पण कार्य रांका ने लगाई नमो टी स्टाल, हजारों ने पी चाय

बीकानेर। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर प्रारंभ हुए 20 दिवसीय सेवा व समर्पण कार्यों के तहत दसवें दिन रविवार को सर्किट हाउस के पास स्थित महावीर पार्क के पास नमो टी स्टाल लगाई गई। प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने बताया कि रीट की परीक्षा को देखते हुए रविवार सुबह 5 बजे टी स्टाल लगा कर परीक्षार्थियों, साथ आए परिजनों व आमजन के लिए नि:शुल्क चाय पिलाई गई। इस दौरान नन्दकिशोर सोलंकी, मोहम्मद ताहिर, राजेन्द्र शर्मा, ओम राजपुरोहित, शंकर राजपुरोहित, मधुसूदन शर्मा, शंभु गहलोत, भगवती गौड़, टेकचन्द यादव, अयूब खान, गौरीशंकर देवड़ा, रामचन्द्र सैन, जगदीश मोदी राकेश चलाना, किशन मोदी, राजेन्द्र तिवारी, विनोद मोदी, कपिल राजवंशी, गणेश जाजड़ा, मोहित बोथरा, रामकुमार व्यास, कन्हैयालाल कच्छावा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

Exit mobile version