Site icon OmExpress

महावीर रांका के 20 दिवसीय सेवा व समर्पण कार्य ,पीबीएम में मरीजों को फल वितरित किए

बीकानेर। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर प्रारंभ किए गए 20 दिवसीय सेवा व समर्पण कार्यों के तहत बारहवें दिन मंगलवार को पीबीएम अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया। प्रदेश सहसंयोजक रांका ने बताया कि कैंसर अस्पताल, टीबी विभाग, जे वार्ड सहित अन्य विभागों में मरीजों को फल वितरित किए गए। इस दौरान भगवतीप्रसाद गौड़, राजेन्द्र शर्मा, मोहम्मद ताहिर, हनुमान चौधरी, मधुसूदन शर्मा, तेजाराम राव, रमेश सैनी व नरेन्द्र भादाणी आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version