Site icon OmExpress

महाशिवरात्रि पर मुक्तिनाथ महादेव का औषधीय अभिषेक


बीकानेर/ महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के बीचो-बीच स्थित ब्रह्म बगीचा में मुक्तिनाथ महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। महादेव को जल, दूध, इत्र, गुलाल एवं सैकड़ो औषधियों से युक्त जल से अभिषेक किया गया। शनिवार को महाशिवरात्रि की अल सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लगने लगी। मुख्य पूजन शाम को किया गया उसके बाद रात्रि कालीन चार पूूजाओं का दौर प्रारंभ हुआ। अभिषेक में हीरालाल हर्ष, राजेन्द्र जोशी, बृजगोपाल जोशी, सुभाष जोशी, कन्हैयालाल सोनगरा, मीना सोनगरा, एन.डी. रंगा मंगलचंद रंगा रवि पारीक, श्यामा हर्ष, अनिल जोशी, योगेश्वर व्यास, सुरेंद्र जोशी सहित सैकड़ों लोगों ने पूजन एवं मुख्य आरती में शिरकत की। पूजा अर्चना का कार्य पंडित मुरली मनोहर पुरोहित ने संपन्न करवाएं।

Exit mobile version