दिनांक 16.8.2026 को संगठन अस्तित्व की उड़ान के बैनर तले जयपुर नारायण विहार में ओजट भवन में एक लहरियो कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जिसमें सैंकड़ों महिलाओं ने भाग लिया और प्रतिभा का प्रदर्शन किया
आयोजनकर्ता स्वाति शर्मा ने बताया कि घरेलू महिलाएं अक्सर काम के बोझ तले दब कर अपनी रचनात्मकता को भूल जाती हैं अतः इस प्रकार के आयोजन उनको नयी ऊर्जा देते हैं
संगठन की अध्यक्षता अनीता मीना कटकड ने की
उन्होंने बाल अपराध को रोकने में मां की भूमिका पर , बच्चों में बढ़ते डिप्रेशन,सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी
कार्यक्रम में संगठन की अलवर जिला महासचिव प्रियंका सैनी ने महिला स्वरोजगार पर
तथा भरतपुर से आयी बयाना ब्लोक अध्यक्ष रूपवती ने महिला स्वास्थ्य पर विचार रखे
कार्यक्रम में भजन प्रस्तुत किये गये
साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित की गयी और लहरिया डांस प्रतियोगिता आयोजित की गयी
सभी जिलों से आयी महिलाओं को जलपान, अल्पाहार भी दिया गया साथ ही सभी को उपहार भी दिए गये
अंत में संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष बलेश पटेल पोसवाल और संगठन सचिव मीनाक्षी धाधरेन और समस्त सदस्यों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण अभियान को बढ़ावा देते हुए छायादार और फलदार पौधों का पौधारोपण किया गया
कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से लगभग 150 महिलाओं ने भाग लिया