Site icon OmExpress

महिला आयोग अध्यक्षा रियाज़ कांग्रेस महिला टीम ने किया स्वागत

बीकानेर। राजस्थान महिला आयोग अध्यक्षा श्रीमती रेहाना रियाज़ का बीकानेर आने पर श्रीमती उमा सुथार प्रदेश कांग्रेस सचिव के नेतृत्व में महिलाओं ने सर्किट हाउस पर स्वागत किया गया। रियाज़ ने कहा बीकानेर में महिला कांग्रेस सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। आने वाले विधानसभा चुनावों में भी इसी तरह आगे चलकर कार्य करती रहेगी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान में कांग्रेस को बहुमत हासिल होगा। इस बार महिलाओं को 33 प्रतिशत सीटो पर चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। इसके लिए हमे तैयार रहना है। इस अवसर पर श्रीमती अर्चना नागल देहात महासचिव, लक्ष्मी देवी, शारदा देवी, भगवती देवी, सरला देवी, जेठी देवी, दुर्गा मारु, राजू देवी, गंगा देवी, सुमित्रा देवी, कोशल्या देवी, मोनिका देवी, उर्मिला देवी, सन्तोष देवी, मंगेश देवी, सहित अनेक समाजों की महिला ने उपस्थिति दर्ज कराई।

Exit mobile version