Site icon OmExpress

महिला के साथ दुष्कर्म कर दांतों से काटा

बीकानेर।जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थानाधिकारी देवीलाल ने बताया कि पीडि़ता यहां की बहू है और यह घटना उसके पीहर में हुई है ऐसे में जीरो नंबरी एफआईआर दर्ज कर नागौर पुलिस अधीक्षक को भिजवाई दी गई है। उन्होंने बताया कि पीडि़ता का आरोप है कि नोखा तहसील के मैनसर गांव निवासी खियाराम व अमेदाराम ने बीती सोमवार को उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने उसे जगह-जगह से अपने दांतों से काट डाला। आरोप है कि आरोपियों ने उसे घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। थानाधिकारी देवीलाल ने बताया कि पीडि़ता ने अपने ससुराल पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मामले में धारा 376डी, 365, 382, 323 व एसी/एसटी एक्ट को जोडक़र एफआई नागौर पुलिस अधीक्षक को भिजवा दी।

Exit mobile version