Site icon OmExpress

महिला दिवस पर खुशियों का खजाना ट्रस्ट ने झुग्गियों मैं बाटी गुजिया और मट्ठी

ओम एक्सप्रेस ।बीकानेर -आज की नारी हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है।खुशियों का खजाना ट्रस्ट , की अध्यक्ष उमा गर्ग फागुन मास में आने वाले रंगों का त्योहार होली के ऊपर कुछ अपनी विचार जताते हुए भयानक वायरस से बचाव हेतु कुछ हटकर करने की कोशिश में लगी हुई है ।उनका मानना है कि इन रंगों पर होने वाले खर्चे को बचाकर यदि इस रुपए को हम जरूरतमंदों की सेवाओं में लगाकर उन्हें खुशियां प्रदान करें तो शायद ज्यादा उचित होगा ।इसी भावनाओं को लेकर ट्रस्ट की प्रधान उमा गर्ग व सदस्य रेनू ढींगरा बिरमा अग्रवाल और सावित्री शर्मा ने कमजोर बस्ती में, महिला दिवस पर गुजिया मट्ठी ब्रेड पकोड़े और फ्रूटी बांटकर उन जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशियां लाने की कोशिश की।ट्रस्ट का मानना है सभी की खुशी में हमारी खुशी है।यदि हमारा सभी का ऐसा नजरिया हो जाए तो हर क्षेत्र में कामयाबी का खजाना मिल जाए।जरूरतमंदों को खुशियां देना सबसे बड़ा तोहफा है।हर मकसद को पूरा करने के लिए हमें अंतिम क्षण तक कोशिश करनी चाहिए।क्योंकि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। आज की महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है ।घरेलू महिलाएं भी विभिन्न प्रकार की सेवाओं में लीन है यह हमारी संस्कृति की देन है। भारत का गौरव और मान मर्यादा संस्कृति को बनाए रखने के लिए एक उत्तम साधन है।

Exit mobile version