Site icon OmExpress

महेश नवमी पर्व को मनाए जाने को लेकर माहेश्वरी संस्थाओं की सामूहिक बैठक का आयोजन

रिपोर्ट – कविता कंवर राठौड़
बीकानेर। स्थानीय डागा चौक स्थित महेश भवन में माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर्व को मनाए जाने संबंधी कार्यक्रमों के विषय में एक सभी माहेश्वरी संस्थाओं की सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया।
श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के मीडिया प्रभारी पवन राठी ने बताया कि आज की सभा की अध्यक्षता श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के अध्यक्ष नारायण बियानी व जिला माहेश्वरी महासभा अध्यक्ष ओम प्रकाश करनानी ने संयुक्त रुप से की।
मंडल अध्यक्ष नारायण बियानी ने बताया कि महेश नवमी के वार्षिक पर्व पर प्रत्येक माहेश्वरी सदस्यों को अपने वार्षिक पर्व को मनाने के प्रति बहुत उत्साह है लेकिन वैश्विक महामारी कोविड-19 तथा सरकारी बैलेंस को ध्यान में रखते हुए इससे विगत वर्ष की भांति सभी लोग अपने परिवार के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है।इस अवसर पर उपस्थित जिला माहेश्वरी सभा अध्यक्ष ओम प्रकाश करनानी ने बताया कि सभा में उपस्थित समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदेन सदस्यों ने एक स्वर में अपनी सहमति प्रकट करते हुए इसे अपने घर पर ही सामूहिक कार्यक्रम मनाने का निर्णय किया है।श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के सचिव गोपाल कृष्ण मौत आने कार्यक्रमों संबंधी जानकारी लेते हुए बताया कि महेश नवमी के दिन प्रातः 8:00 बजे निर्णायक माता चौक स्थित मंडल कार्यालय में सर्वप्रथम भगवान शिव की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा तत्पश्चात प्रातः 9:00 बजे ही बिनानी बगीची स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक होगा तथा साईं 5:00 बजे महेश भवन मैं भगवान शिव की पूजा अर्चना के साथ शिव परिवार की आरती भी की जाएगी।
उपरोक्त सभी कार्यक्रम का आयोजन सरकारी गाइडलाइन की पालना के साथ आयोजित किया जाएगा।
आज की सभा में उपस्थित विभिन्न माहेश्वरी समाज की संस्थाओं के पदेन सदस्यों ने सामूहिक निर्णय लेते हुए सहमति प्रकट करते हुए जानकारी दी कि इस वार्षिक उत्सव के दिन सभी माहेश्वरी परिवार अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ घर पर ही भगवान शिव की पूजा अर्चना के साथ महेश वंदना भी करेंगे कथा घर पर दाल चावल व लापसी बनाकर भगवान महेश परिवार को लगाते हुए सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण करेंगे।
. मंडल सचिव गोपाल कृष्ण मोहता ने बताया कि संध्या के समय सभी अपने घर की छत पर अथवा बालकोनी मैं दीपमाला का आयोजन कर भगवान शिव से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
मंडल उपाध्यक्ष किशन चांडक के अनुसार आज की बैठक में मुख्य रूप से ओम प्रकाश करनानी( अध्यक्ष जिला माहेश्वरी महासभा बीकानेर). नारायणदास दमानी( अध्यक्ष श्री प्रीति क्लब), विमल चांडक( अध्यक्ष माहेश्वरी युवा संगठन शहर इकाई) अशोक बागड़ी, किशन लोहिया, गोपाल कृष्ण मोहता, शिवकुमार चांडक, किशन चांडक आदि विभिन्न संस्थाओं के पदेन गणमान्य सदस्य उपस्थित थे ।

Exit mobile version