Site icon OmExpress

महेश नवमी : रक्तदान शिविर 28 मई को

बीकानेर। महेश नवमी पर्व की पूर्व संध्या पर 28 मई 2023 को रक्तदान माहेश्वरी सभा (शहर) बीकानेर की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक रघुवीर झंवर ने बताया कि जैसलमेर रोड स्थित लक्ष्मी हैरिटेज में सुबह 9 बजे से रक्तदान शिविर प्रारंभ किया जाएगा। माहेश्वरी सभा अध्यक्ष अनिल झूमर सोनी ने बताया कि सैकड़ों यूनिट रक्तदान कर सेवा का प्रकल्प पूर्ण किया जाएगा। मंत्री पंकज भूतड़ा ने बताया कि रक्तदाताओं की सुविधा के लिए गूगल फॉर्म एवं कार्यकर्ताओं के सम्पर्क सूत्र भी जारी किए जा रहे हैं ताकि लोग अधिक से अधिक इस महादान के सहभागी बन सकें।

Exit mobile version