Site icon OmExpress

मांगो के समर्थन में फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

-मांग पूरा नहीं होने तक जारी रहेगा आन्दोलन..

-कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण मृत डीलरों को पचास लाख मुआवजा सहित कुल आठ मांग है शामिल

बिहार(सुपौल)-(कोशी ब्यूरों)-फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण मृत डीलरों को पचास लाख मुआवजा देने व पूर्व की भांति अनुकंपा पर बिना शर्त मृत विक्रेता के परिवार को अनुज्ञप्ति देने एवं लंबित आठ सूत्री मांगों को लेकर संघ पूर्ण संगठित है। कहा कि जबतक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा आन्दोलन जारी रहेगा। त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र के जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं ने गुरुवार को संघ के प्रखंड अध्यक्ष जयकृष्ण यादव के नेतृत्व में अनुमंडल मुख्यालय पहुंचकर आठ सूत्री मांगों के समर्थन में एसडीएम विनय कुमार सिंह को एक ज्ञापन दिया।

जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं ने दिए ज्ञापन में बताया की जबतक सरकार के द्वारा आठ सूत्री मांगों को पूरा नही किया जाता है और महासंघ पटना के आदेश नही होगा, तबतक ई चालान नही लगाएंगे।
आठ सूत्री संघ के प्रखंड अध्यक्ष जयकृष्ण यादव ने बताया कि संघ ने बैठक कर अगस्त माह का खदान का संचालन का राशि जमा नही करने का निर्णय लिया है। अल्टीमेटम के बाद खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। मांगों में लाभुकों के थम के स्थान पर विक्रेता के थम के सत्यापन के आधार पर या मैनुअल पर खाद्यान्न देने,जनवितरण प्रणाली के बिक्रेताओं
को सरकारी सेवक घोषित किया जाए या प्रत्येक को प्रतिमाह 30 हजार रुपये मानदेय दिया जाय, मृत्यु के उपरांत विक्रेताओं को सरकारी तौर पर 10 लाख रुपये की बीमा निर्धारित की जाये, तत्काल प्रति क्विंटल 300 रुपये मार्जिन मनी कमीशन देने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। मौके पर अब्दुल बारीक, लीलानंद सिंह, कुशमलाल यादव,ललित चौधरी, शंकर साह, रोदि यादव, यादव, शंकर साह, मनीष कुमार, राकेश कुमार , दीपक कुमार सहित दर्जनों जनवितरण प्रणली विक्रेताओं मौजूद थे।

Exit mobile version