Site icon OmExpress

माकपा राहे लोकल कमिटी 6 वां सम्मेलन सम्पन्न,27 सितंबर भारत बंद में पूर्ण समर्थन का आव्हान

राँची ,अनमोल कुमार ।

माकपा राहे लोकल कमिटी का 6 वां सम्मेलन कामरेड राजेंद्र सिंह मुंडा नगर, विश्व देव सिंह मुंडा, सुखदेव मुंडा, द्वारिका मुंडा,हमेशा दास ,बुधराम मुंडा मंच नुरू में सम्पन्न हुआ।
सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए जिला सचिव सुखनाथ लोहरा ने कहा आजादी की लड़ाई में भाग नहीं लेने वाले देश की सत्ता में बैठ कर आर्थिक क्षेत्र क़ो कारपोरेट के हाथों निजीकरण करने में लगे हैं।
माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य सुफल महतो ने कहा कृषि कानून के खिलाफ 9माह से चल रहे, ऐतिहासिक किसान आन्दोलन,600 किसानों की शहादत, सर्वाधिक महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण के खिलाफ भारत बंद एतिहासिक होगा। किसान करो या मरो के लिए तैयार हैं।

राज्य कमिटी सदस्य एवं रातू प्रमुख सुरेश मुंडा ने कहा पांचपरगना के हृदय स्थली संघर्ष की धरती बुंडू में 1,2, अक्टूबर का ज़िला सम्मेलन यादगार होगा।
सम्मेलन में 13 सदस्यीय कमिटी का चुनाव किया गया। सर्वसम्मति से जयपाल सिंह मुंडा सचिव चुने गए। कमिटी में सुरेन्द्र बैठा,शंकर मुंडा,श्रवन मुंडा,पोलीराम गोझू, सदानंद महतो,सीता हजाम,आरती देवी,मुंगा महली,सनातन मुंडा, सुखदेव महतो, सत्यवान महतो,रीता मुंडा एवं आमंत्रित सदस्य के रूप में शालू देवी, बुधराम मांझी, कृष्ण मुंडा तथा मेट्रन सदस्य के रूप में अनन्त सिंह मुंडा चुनें ग‌ए।
गगनभेदी नारों से 27 सितंबर भारत बंद का आव्हान किया गया।
सम्मेलन की अध्यक्षता जयपाल मुंडा एवं सालू देवी ने किया।

Exit mobile version