Site icon OmExpress

मानवाधिकार संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

बीकानेर । मानवाधिकार संगठन पॉवर टू सेव ह्यूमन राइट्स के प्रदेश अध्यक्ष आशीष नाथ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह के दिशा निर्देशन में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जिसमे में यशपाल तंवर को प्रदेश महामंत्री, प्रमिला गौतम, रामचन्द्र टॉक, निरंजन सारस्वत को उपाध्यक्ष,अनिल कुमार को प्रदेश सचिव व गुमान सिंह(गोपाल सा),सतीश सोनी, पुखराज सुथार(अकासर) को प्रदेश मंत्री और गायत्री प्रसाद शर्मा को प्रदेश संयोजक पद पर नियुक्त किया गया।

एडवोकेट नाथ ने बताया प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी संगठन को सुदृढ बनाने,प्रदेश में मानवाधिकारों कि संरक्षण, संवर्धन और अधिकारों की रक्षा हेतु कार्य करेंगे व अपनी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से निभाएंगे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को आशीष नाथ, शैलेन्द्र शर्मा, दीपक सिंह, अरुण चौधरी, अजय स्वामी, आज्ञा जोशी, सुनीता कुमावत, पवन तिवाड़ी, सुरेन्द्र कुमार,मुकेश उपाध्याय आदि ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी।

Exit mobile version