आरसी पुरोहित स्मृति शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न, विजेता हुए पुरस्कृत

बीकानेर। आर.सी. पुरोहित स्मृति जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
नालंदा सीनियर सैकण्डरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. कल्ला ने कहा कि मानसिक विकास के लिए युवा शतरंज जैसे खेल खेलें। उन्होंने इसे सर्वश्रेष्ठ इनडोर खेल बताया तथा कहा कि छोटे-छोटे बच्चों को इसका प्रशिक्षण देना तथा इसके बाद प्रतियोगिता करवाना संस्था की सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि यह आरसी पुरोहित जैसे खेलप्रेमी को सच्ची श्रद्धांजलि है।


अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश छंगाणी ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रीष्मावकाश का सर्वोत्तम उपयोग है। इस दौरान बच्चों को सीखने और आगे बढऩे के अवसर मिलते हैं। वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मीनारायण रंगा ने कहा कि शतरंज जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव का सामना करने का हौसला देती है। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माशि) सुनील बोड़ा ने कहा कि आरसी पुरोहित खेलों के हिमायती थे। संस्था उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।

अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र व्यास ने आरसी पुरोहित के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। आयोजन प्रभारी हरिशंकर आचार्य ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन रखा तथा संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। शतरंज संघ के एडवोकेट एस एल हर्ष ने आभार जताया। इससे पहले डॉ. कल्ला सहित सभी अतिथियों ने आरसी पुरोहित के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन ज्योतिप्रकाश रंगा ने किया। संस्था अध्यक्ष राजेश रंगा ने स्वागत उद्बोधन दिया।

Plot Jaipur Road
जैन, छीपा ओर पंवार रहे विजेता
प्रतियोगिता के सबजूनियर के पुरूष वर्ग में सात अंकों के साथ आदित्य जैन प्रथम, छह अंकों के साथ राघव आचार्य दूसरे तथा 5.5 अंकों के साथ आकाश स्वामी तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में सौम्या साहू, प्रिया और अन्नू चैधरी ने पहले तीन स्थानों पर कब्जा जमाया। वहीं जूनियर के पुरूष वर्ग में रणवीर छीपा पहले, अनिमेष पुरोहित दूसरे तथा भावेश व्यास तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में अदिति तिवाड़ी तथा रतन कंवर ने पहले दो स्थान प्राप्त किए। सीनियर वर्ग में कपिल पंवार, योगेश स्वामी और रचित दैया पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

इन्हें किया पुरस्कृत
कार्यक्रम के दौरान डॉ. कल्ला ने सर्वश्रेष्ठ बाल प्रशिक्षणार्थी मोहित पुरोहित, कुशाल गहलोत और गोपाल जोशी तथा वरिष्ठ शातिर ओमप्रकाश को पुरस्कार प्रदान किए। प्रशिक्षक के तौर पर डी. पी. छीपा, हर्षवर्धन हर्ष, रामकुमार तथा आनंद व्यास का सम्मानित किया गया। सहयोगी संस्था का सम्मान रंगीला फाउण्डेशन और नालंदा स्कूल को दिया गया। इस अवसर पर डॉ. गौरीशंकर प्रजापत, रामेश्वर स्वामी, हरिनारायण आचार्य, हितेन्द्र मारू, रामदेव सहू, यशपाल आचार्य, दुर्गाशंकर आचार्य सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

OmExpress News