Site icon OmExpress

मार्च को बीकानेर में होगा कथाकार सम्मेलन

बीकानेर, । अ. भा. साहित्य परिषद जिला इकाई बीकानेर की एक बैठक शकुंतला भवन में आयोजित की गई । महा नगर संगठन में विस्तार करते हुए सदस्यों को जोड़ा गया । बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष अन्नाराम शर्मा तथा प्रांताध्यक्ष डॉ आख़िलानन्द पाठक ने संगठन के विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों पर महानगर पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया । मार्च में जोधपुर प्रांत का कथाकार सम्मेलन बीकानेर में आयोजित करने पर विचार हुआ । इस कार्य हेतु विनोदकुमार ओझा की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया जिसमें मनीषा आर्य सोनी को उपाध्यक्ष, आशा शर्मा को महासचिव, राजाराम स्वर्णकार को सह सचिव एवं कथाकार सम्मेलन मीडिया प्रभारी, के के शर्मा संयुक्त सचिव एवं राजीव कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए । इस बैठक में चंदन तलरेजा, रमेश महर्षि ने भी अपने विचार रखे।

Exit mobile version