Site icon OmExpress

मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, वसूला 9250 रुपये जुर्माना

बिहार(सुपौल)-(कोशी ब्यूरों)-जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडल पुलिस प्रशासन ने कोरोना संक्रमण से बचाव का कारगर उपाय मास्क नहीं पहने वालों के खिलाफ गुरुवार को विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में करीब185 लोगों का चालान काटा गया।इस दौरान पुलिसकर्मियों ने 9250 रुपये वसूल किया।
डीएसपी गणपति ठाकुर के अगुवाई में चलाए गए इस अभियान के बाद वगैर मास्क पहने लोगों के बीच हड़कंप मच गया।उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। बिना मॉस्क के बाहर नहीं निकलने के निर्देश के बावजूद कई बाइक सवार बिना मॉस्क पहने बाजार में घूमते पाए गए। बताया कि कोरोना से बचने के लिए मॉस्क बेहद अनिवार्य है। जिन लोगों ने मॉस्क और हेलमेट नहीं पहना था, उन्हें पकड़ा गया है और उनसे जुर्माना वसूला किया गया।

Exit mobile version