Site icon OmExpress

मास्टर बच्ची गोल्ड कप:मारवाड़ क्लब जोधपुर एकेडमीने 3-0 से मुकाबला जीता

बीकानेर। 26 वां राज्यस्तरीय प्यूरोसन रेनुएबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड मास्टर बच्ची गोल्ड कप के तीसरे दिन का पहला मैच मारवाड़ क्लब जोधपुर ओर उदय क्लब बीकनेर के बीच खेला गया जिसमें शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मारवाड़ क्लब जोधपुर एकेडमी एकतरफा मुकाबले में मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार जोधपुर के अभिषेक भारद्वाज को दिया गया।
आयोजन समिति के विजयशंकर हर्ष ने बताया कि मुख्य अतिथि पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका थे साथ ही दूसरे मुकाबला कोटा यूनाइटेड ओर अजयमेरु क्लब अजमेर के बीच खेला गया जिसमें अजयमेरु क्लब ने कोटा यूनाइटेड को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया मैन ऑफ द मैच पुरस्कार कुषार्ग को दिया गया ! दूसरे मैच के अतिथि पार्षद विजयसिंह राजपूत थे !

मीडिया प्रभारी उदय व्यास ने बताया कि शनिवार को दो सेमीफाइनल खेले जायँगे। पहला मैच दोपहर 1.30 बजे मारवाड़ क्लब जोधपुर ओर अजयमेरु क्लब के मध्य होगा वही दूसरा सेमीफाइनल दोपहर 3 बजे राज.जोधपुर अकादमी ओर बीकानेर फुटबॉल अकादमी के मध्य खेला जाएगा।
प्रेमचन्द पुरोहित के द्वारा टूर्नामेंट के प्रतिदिन लक्की ड्रा के माध्यम से भाग्यशाली दर्शक का इनाम दिया जाता है
मैच रेफरी के रूप मे पूनम,सलीम, महावीर प्रसाद शर्मा ,तुलसीदास शर्मा ने अपनी भूमिका निभाई।
विजेता ट्रॉफी डॉ डी. पी.जोशी ( अंतरास्ट्रीय फुटबॉलर ) की याद में दी जा रही है विजेता एवम उपविजेता ट्रॉफी गुरुकृपा गलास आर्ट द्वारा दिया जाता है !
धर्मेंद्र फुटबॉल क्लब समिति के द्वारा प्रतिदिन अतिथीयों को पुरस्कार दिए जाते है।

Exit mobile version