Site icon OmExpress

माहेश्वरी समाज की बहनों ने बचत राशि से कोरोना पीड़ितों हेतु किया सहयोग

बीकानेर।बीकानेर जिला माहेश्वरी महिला संगठन की सदस्यों ने माननीय जिला कलेक्टर श्री कुमार पाल गौतम के निर्देशानुसार एक अनूठी पहल करते हुए अपनी बचत राशि में से जरूरतमंद कोरोना वायरस पीड़ितों की सेवा हेतु 25 नेबुलाइजर मशीन राजकीय अस्पताल के प्रिंसिपल शैतान सिंह व डॉ संजय कोचर को भेंट की । जिला अध्यक्ष निशा झंवर एवं अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की कार्यसमिति सदस्य मोनिका पच्चीसिया ने बताया कि उपरोक्त प्रकल्प की आवश्यकता इस समय अधिक थी जिससे कोरोना पीड़ितों को मदद मिलेगी।

इस अवसर पर माहेश्वरी समाज के द्वारका प्रसाद पच्चीसिया, प्रदेश संगठन मंत्री बेबी करनानी व संगठन मंत्री ज्योति दरगड़, रोहित पचीसिया आदि उपस्थित हुए ।

Exit mobile version