Site icon OmExpress

मिट्टी खुदाई के दौरान हुआ हादसा, दो व्यक्तियों की मौत

बीकानेर। छत्तरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में मिट्टी खुदाई के दौरान मिट्टी ढहने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। एसएचओ सुरेन्द्र बारूपाल से मिली जानकारी अनुसार यह हादसा आज सुबह राजासर भाटियान गांव में हुआ है। जहां ओमप्रकाश आचार्य व महावीर जाट की मिट्टी ढहने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मिट्टी की खुदाई चल रही थी इसी दरम्यिान मिट्टी इन दोनों पर ढह गई जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Exit mobile version