Site icon OmExpress

मिलन ट्रेवल्स की बीकानेर से हरिद्वार बस सेवा शुरू

बीकानेर। संभाग मुख्यालय के निजी क्षेत्र की परिवहन सेवाओं में अग्रणी मिलन ट्रेवल्स की सेवा बीकानेर से हरिद्वार के लिए प्रारंभ की गई है। मिलन ट्रेवल्स के निदेशक भुवन सहल ने बताया कि प्रतिदिन शाम 5:00 बजे बीकानेर से रवाना होकर यह पूर्णतया वातानुकूलित एवं सैनिटाइज की हुई बस अगले दिन प्रातः 7:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। यही बस पुनः हरिद्वार से शाम 4:30 बजे रवाना होकर बीकानेर आएगी। उन्होंने बताया कि बस में सुविधाजनक यात्रा के लिए तथा वापसी यात्रा के लिए अग्रिम बुकिंग की ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि बीकानेर हरिद्वार की यह बस श्री डूंगरगढ़, राजलदेसर, रतनगढ़ व फतेहपुर होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी।

Exit mobile version