Site icon OmExpress

मिस मरवण प्रतियोगिता में गरीमा को प्रथम स्थान

बीकानेर, 13 जनवरी। अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव पर डाॅ.करणी सिंह स्टेडियम में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के परीणा घोषित किए गए।
ऊंट बाल कटाई प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रामलाल अक्कासर, दूसरे स्थान पर मोहन सिंह भोलासर, तीसरे स्थान पर भागीरथ सीकर का ऊंट रहा। ऊंट श्रृगांर प्रतियोगिता में लक्ष्मण राम स्वरूदेसर प्रथम, बसीर खान बीकानेर द्वितीय, मघाराम कानासर का ऊंट तृतीय स्थान पर रहा

। ऊंट दौड प्रतियोगिता में भागीरथ प्रथम, इमरान द्वितीय, मनीष कमार ऊंट तृतीय स्थान पर रहा। मिस्टर बीकाणा प्रतियोगिता में इन्द्र जीत प्रथम, नवीन बिस्सा द्वितीय व गोपाल बिस्सा तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार से मिस मरवण प्रतियोगिता में गरीमा प्रथम, एश्वर्या बोथरा द्वितीय तथा बसन्ती कुमावत तृतीय स्थान पर रही।
—–

Exit mobile version