Site icon OmExpress

मीरा बाई की मूर्ति का करणी सेना ने किया अनावरण

फूल मालाओं व गुलाल लगाकर, लगाए मीरा बाई अमर रहें के जयकारे

जोधपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्ववत भाजपा सरकार में मीरा बाई की मूर्ति के प्रति जगा अधूरा सम्मान रविवार को राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों ने पूरा कर दिखाया।

राजपूत करणी सेना के संभागीय अध्यक्ष मान सिंह मेड़तिया ने करीब 15 रोज़ पहले प्रेसवार्ता कर निष्क्रिय जोधपुर जिला प्रशासन को करीब 5 माह से अनावरण के लिए पॉलीथिन में ढंकी मूर्ति का तुरन्त अनावरण करने को चेताया था। परन्तु मीरा बाई के प्रति जिला प्रशासन की निष्क्रियता पर राजपूत करणी सेना भड़क गई।

रविवार को शाम करीब पांच बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के बाहर करीब पांच माह से अनावरण के इंतज़ार को तरस रही मीरा बाई की मूर्ति का आक्रामक रुख से अनावरण कर डाला। और उनके प्रति सम्मान दिखाते हुए उनकी मूर्ति को फूल मालाओं से लाद व गुलाल लगाकर मीरा बाई अमर रहें के जयकारे लगा ढ़ोल-नगाड़े बजाए। अनावरण के बाद बासनी थाना पुलिस वहां पहुँची और जानकारी एकत्रित कर पुलिस व जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।

Exit mobile version