Site icon OmExpress

मुंबई के होटल में देवेंद्र फडणवीस से गुपचुप मिले संजय राउत, फिर पाला बदलेगी शिवसेना?

मुम्बई।भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना बीच जारी जुबानी जंग के बीच शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच गुपचुप मुलाकात की खबर आ रही है। दोनों नेताओं की आज मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में मुलाकात हुई है। इसको लेकर चर्चाओं और अटकलों का दौर चल पड़ा है। यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या शिवसेना एक बार फिर पाला बदलेगी?
दोनों नेताओँ में यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब महाराष्ट्र सरकार कई मोर्चों पर घिरी हुई है। हालांकि, इस बीच बीजेपी नेता प्रवीण दारेकर ने कहा है कि राउत ने फडणवीस से मुलाकात कर बिहार चुनाव को लेकर उनका इंटरव्यू किया है। संजय राउत सामना के संपादक हैं। उन्होंने कहा कि मुलाकात का कोई राजनीतिक अर्थ ना निकाला जाए।

Exit mobile version