Site icon OmExpress

मुंबई भायंदर सुथार वाड़ी में श्री विश्वकर्मा जन्मोत्सव श्रद्धा भक्ती के साथ मनाया जाएगा

मुंबई / भायंदर। मुंबई भायंदर सुथार वाड़ी में श्री विश्वकर्मा जन्मोत्सव श्री विश्वकर्मा समाज मुंबई द्वारा श्रद्धा भक्ती के साथ मनाया जाएगा। आयोजन से जुड़े। श्री प्रदीप माकड़ ने बताया गुरवार को भूमि पूजन किया गया। जन्मोत्सव के उपलक्ष में सुथार समाज के कार्यकर्ता रात दिन एक कर जुटे हुए हैं। आयोजन को लेकर सभी तैयारिया चल रही है और उनको अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 5000 हज़ार से अधिक बीकानेर,नोखा नागौर जयपुर, जोधपुर के अप्रवासी भाग लेगे।भजन सध्या में गुरुवार की शाम खटमल सैन उठवालिया नोगोर की टीम भक्ति भजनों की प्रस्तुतिया देंगे उनके साथ गायक कलाकार भरत महाराज उपाध्याय,गोगेलाव, राकेश तूफान, भरत कुमावत लड़िया, रिदम पर संगत नरु डांगी खडेपा जोधपुर प्रेम सैन गोगेलाव आदि होंगे. शुक्रवार की सुबह विशेष पूजा अर्चना के साथ हवन और सम्मान समारोह आयोजित होगा।

Exit mobile version